Press "Enter" to skip to content

मुड़खेड़ा टोल टैक्स के पास आदिवासी में मारी वाहन ने टक्कर, मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत मुडखेेड़ा टोल टैक्स के पास एबी रोड पर एक वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए आदिवासी युवक में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र पुत्र चिरोंजी आदिवासी निवासी ग्राम मुड़खेड़ा ने बताया कि उसका भाई अशोक आदिवासी 9 अगस्त को शाम के समय अपने घर आ रहा था तभी मुड़खेड़ा टोेलटैक्स के पास एबी रोड पर तेज गति से आ रहे वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अशोक जमीन पर गिर गया और गंभीर चोेट आने से उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद वाहन सवार मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!