Press "Enter" to skip to content

PM मोदी शिलान्यास करेंगे 2700 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट का: 27 स्टेशन का होगा रेनोवेशन बिलासपुर जॉन के /#छत्तीसगढ़

दुर्ग

प्रधानमंत्री आज करेंगे वर्चुअल उद्घाटन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्टेशन के तहत छत्तीसगढ़ के 21 स्टेशनों और 83 नए ब्रिज के लिए करीब 2700 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10.45 बजे वर्चुअली शुरू होगा। इसके बाद 12.20 बजे प्रधानमंत्री लोगों से संवाद करेंगे।

जिन रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलेगी उनमें कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, सरोना, भाटापारा, डोंगरगढ़, भिलाईनगर, हथबंध, बिल्हा, बैकुंठपुर रोड, अम्बिकापुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, जांजगीर नैला, चांपा, बाराद्वार, दल्लीराझरा, भानुप्रतापपुर, निपनिया, मंदिरहसौद एवं भिलाई स्टेशन शामिल है।

दुर्ग जिले में रेलवे स्टेशन सहित कई रेलवे अंडर ब्रिज और ओवर ब्रिज का होगा शिलान्यास

दुर्ग जिले में रेलवे स्टेशन सहित कई रेलवे अंडर ब्रिज और ओवर ब्रिज का होगा शिलान्यास

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होगा काम

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, तिल्दा-नेवला, अकलतरा, भिलाई पावर हाउस, वडसा, चांदाफोर्ट और गोंदिया स्टेशनों में प्रस्तावित विकास कार्यों को किया जाना है। इतना ही नहीं महासमुंद रेलवे स्टेशन का भी रिनोवेशन किया जाएगा। हालांकि यह स्टेशन ईस्ट कोस्ट सेक्शन में आता है।

दुर्ग जिले में यहां होंगे कार्यक्रम

दुर्ग रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर 1 पर अंडरब्रिज पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। इसी तरह उरला और बघेरा के अंडरब्रिज का संयुक्त कार्यक्रम उरला में रेलवे क्रॉसिंग पर सिद्धेश्वर मंदिर के पास होगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण की वर्चुअली आधारशिला रखी जाएगी।

छत्तीसगढ़ सहित देश भर के रेलवे स्टेशन को योजना में किया गया है शामिल

छत्तीसगढ़ सहित देश भर के रेलवे स्टेशन को योजना में किया गया है शामिल

अहिवारा विधानसभा अंतर्गत सिरसा गेट भिलाई- 3 में अंडरब्रिज का लोकार्पण और डी केबिन बीएमआई चरोदा के अंडरब्रिज की सुविधा भिलाई 3 चरोदा नगर निगम की जनता को मिलेगी। इसका अलग-अलग कार्यक्रम दोनों जगहों पर होगा।

पाटन विधानसभा अंतर्गत कुम्हारी रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडरब्रिज की सौगात मिलेगी। इसके साथ ही दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन के पास अंडरब्रिज और दल्लीराजहरा रूट पर रिसामा के पास अंडरब्रिज की सौगात मिलेगी। दल्लीराजहरा रूट पर ही कचान्दुर से पहले ग्राम परसदा के पास अंडरब्रिज की सुविधा मिलेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from छत्तीशगढ़More posts in छत्तीशगढ़ »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!