Press "Enter" to skip to content

प्रशासन व नपा के अमले ने पोहरी रोड पर हटाए दो दर्जन अस्थायी अतिक्रमण | Shivpuri News

कुछ लोगों ने मर्जी से हटा लिए तो कुछ को हिटैची से कर दिया जमीदोज
िशवपुरी। प्रशासन और नगर पालिका का अमला रविवार की सुबह शहर के पोहरी रोड िस्थत एमएम हॉस्पिटल के पास अतिक्रमण हटाने पहुंचा। इस दौरान नपा के अमले ने एमएम हॉस्पिटल से लेकर राजेश्वरी रोड िस्थत अग्रसेन चौक तक अस्थाई अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुछ गुमठी और स्टॉल वाले ऐसे भी थे जिन्होंने नगर पालिका प्रशासन की चेतावनी के बाद खुद ही अपना अस्थाई अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया, लेकिन कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाए तो नपा की हिटैची से तकरीबन दो दर्जन अस्थाई अतिक्रमणों को हटाकर नपा गाड़ी में भरकर भिजवा दिया। इस मौके पर तहसीलदार भूपेंद्रसिंह कुशवाह, नपा सीएमओ केके पटेरिया, एचओ गोविंद भार्गव, कोतवाली टीआई बादामसिंह यादव, यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी व आरआई पीयूष श्रीवास्तव सहित नपा का अमला मौजूद था। 
शहर यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी का कहना है कि शहर के अस्पताल चौराहा िस्थत अग्रसेन चौक से पोलोग्राउंड के सामने से लेकर एमएम हॉस्पिटल तक कई लोगों ने अवैध गुमठियां और स्टाल रखकर अस्थाई अतिक्रमण जमा रखा था। इस अवैध अतिक्रमण की वजह से सड़क पर आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और लगातार इसकी शिकायतें मिल रहीं थीं। इस पर रविवार की सुबह प्रशासन व नपा अमले के साथ मिलकर हिटैची से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान अतिक्रमण मुहिम की सूचना मिलते ही कई स्टाल व गुमठी संचालक मौके पर पहुंच गए और खुद ने ही अपना अस्थाई अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया, लेकिन कई लोगों ने नपा की चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया तो फिर हिटैची से अतिकमण हटाकर ऐसे तकरीबन 22 अस्थाई दुकानों को हटाकर नगर पालिका भेज दिया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!