Press "Enter" to skip to content

भारतीय पत्रकार की मौत न्यूयॉर्क में: 6 मंज़िला इमारत में आग लगी ई-बाइक की बैटरी से, लोग खिड़कियों से कूंदे बचने के लिए /#INTERNATIONAL  

फुटेज में लोगों को खिड़की से कूदते और दमकलकर्मियों को उन्हें रेस्क्यू करते देखा जा सकता है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में रिहायशी इमारत में आग लगने से एक भारतीय पत्रकार की मौत हो गई। भारतीय दूतावास ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

भारतीय दूतावास ने कहा- 23 फरवरी को हार्लेम इलाके में एक अपार्टमेंट में आग लग गई थी। इसमें 27 साल के फाजिल खान की मौत हो गई। हमें दुख है। हम उसके परिवार के संपर्क में हैं। उनका शव भारत पहुंचाने के लिए हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे।

न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, ई-बाइक में लगने वाली लिथियम-आयन बैटरी की वजह से इमारत में आग लगी थी। 17 अन्य लोग हादसे में घायल हुए थे।

तस्वीर 27 साल के फाजिल खान की है।

तस्वीर 27 साल के फाजिल खान की है।

फाजिल ने 2020 में जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी की थी
दिल्ली के रहने वाले फाजिल ने 2020 में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद से वो ‘द हेचिंगर रिपोर्ट’ में जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहा था। ‘द हेचिंगर रिपोर्ट’ एक नॉन प्रॉफिट न्यूजरूम है। ये शिक्षा के क्षेत्र में असमानता और इनोवेशन पर रिपोर्टिंग करता है।

फाजिल के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने 2018 में बिजनेस स्टैंडर्ड में एक कॉपी एडिटर के तौर पर करियर शुरू किया था। न्यूयॉर्क जाने से पहले वो दिल्ली में CNN-न्यूज18 में रिपोर्टर थे।

तस्वीर 24 फरवरी की है। आग न्यूयॉर्क के हार्लेम इलाके में स्थित इमारत में लगी।

तस्वीर 24 फरवरी की है। आग न्यूयॉर्क के हार्लेम इलाके में स्थित इमारत में लगी।

5वीं मंजिल से कूदे लोग
एक दमकलकर्मी ने कहा- आग तेजी से फैल गई थी इसलिए लोग भाग नहीं पाए। कुछ लोगों को 5वीं मंजिल से कूदते देखा गया। वो जान बचाने के लिए अपने घरों की खिड़कियों से बाहर आने की कोशिश कर रहे थे। हमने उन्हें रेस्क्यू किया। हम छत पर गए और रस्सी की मदद से नीचे वाले फ्लोर तक पहुंचे और लोगों को बचाया।

आग बुझने के बाद भी दमकलकर्मियों को इमारत के पास लोगों की मदद करते देखा गया।

आग बुझने के बाद भी दमकलकर्मियों को इमारत के पास लोगों की मदद करते देखा गया।

न्यूयॉर्क में 2023 में 267 आग की घटनाएं
न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट (FDNY) के मुताबिक, 2023 में लिथियम-आयन बैटरी के कारण शहर में 267 आग लगने की घटनाएं हुईं। इनमें 150 लोग घायल हुए और 18 लोगों की मौत हुई। इस साल अब तक 24 ऐसी आग की घटनाओं की जांच हो रही है जिसकी वजह लिथियम-आयन बैटरी बताई गई है।

हादसे की तस्वीरें…

फुटेज 23 फरवरी का है। इसमें इमारत में फंसे लोगों को मदद के लिए खिड़की से हाथ बाहर निकालते देखा गया।

फुटेज 23 फरवरी का है। इसमें इमारत में फंसे लोगों को मदद के लिए खिड़की से हाथ बाहर निकालते देखा गया।

कुछ लोग घर की खिड़की से बाहर निकलते नजर आए।

कुछ लोग घर की खिड़की से बाहर निकलते नजर आए।

फायर फाइटर्स रस्सी के सहारे नीचे उतरे और खिड़की से बाहर आ रहे लोगों की मदद की।

फायर फाइटर्स रस्सी के सहारे नीचे उतरे और खिड़की से बाहर आ रहे लोगों की मदद की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!