Press "Enter" to skip to content

500 रूसी कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंद: 40 लाख नागरिकों ने छोड़ा देश 2 साल में,अपने ही देश में बेघर 65 लाख /#INTERNATIONAL

कीव

अमेरिकी ने रूसी की 500 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। रूस ने भी यूरोपियन यूनियन (EU) की कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।

इधर, रूस-यूक्रेन जंग को आज दो साल पूरे हो गए। 24 फरवरी 2022 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ​ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। इसे मिलिट्री ऑपरेशन बताया। इस हमले में अब तक 40 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को देश छोड़ना पड़ा। ये लोग अन्य देशों में रिफ्यूजी के रूप में रह रहे हैं।

वहीं, 65 लाख से ज्यादा यूक्रेनी देश में ही विस्थापित हो गए हैं। यूक्रेन के 10 हजार आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 18,500 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस के 3.92 लाख सैनिक गंवा चुका है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 23 फरवरी 2024 को रूस के खिलाफ नए सिरे से 500 से ज्यादा नए प्रतिबंधों का ऐलान किया। इसके पीछे की वजह यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने और रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की हिरासत में मौत बताई।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 23 फरवरी 2024 को रूस के खिलाफ नए सिरे से 500 से ज्यादा नए प्रतिबंधों का ऐलान किया। इसके पीछे की वजह यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने और रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की हिरासत में मौत बताई।

यूक्रेन के 30 हजार से ज्यादा युवा लापता
यूक्रेन में 30 हजार से ज्यादा यूक्रेनी अभी भी लापता है। उनके परिजन को उनकी रिहाई का इंतजार है। इरिना हमेशा फोन पर निगाह रखती है। करीब 19 महीने पहले दोनेत्स्क में रूस से लड़ रहे उसके 25 साल के बेटे व्लादिस्लाव से आखिरी बार बात हुई थी। वे कहती हैं कि बेटे की खोज के लिए उन्होंने सभी प्रयास कर लिए लेकिन अभी तक कोई खबर नहीं मिली है।

मारियुपूल की एना उसेंको 2022 में युद्ध शुरू होने से पहले बिजनेस टूर के लिए घर से निकली थीं। उनके भाई हर्मन सिकोरस्की का कहना है कि मार्च 2022 के बाद एना से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

यूक्रेन की 18% जमीन पर रूसी कब्जा
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने ब्लैक सी ट्रेड रूट के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा जंग की शुरुआत से अब तक रूस ने यूक्रेन की 18% जमीन पर कब्जा किया है। इस जमीन पर यूक्रेन के 6 बड़े शहर- सेवेरोडोनेट्स्क, डोनेट्स्क, लुहांस्क, जपोरिजिया, मारियुपोल और मेलिटोपोल बसे हैं। ये शहर यूक्रेन की इकोनॉमी को कंट्रोल करते हैं।

4.30 करोड़ लोग राहत सामग्री के भरोसे, सैनिकों की भी कमी
यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रूस के कब्जे वाले 54% क्षेत्र पर वापस कब्जा हासिल कर लिया है। करीब 4.30 करोड़ की आबादी वाले यूक्रेन के 1.76 करोड़ यूक्रेनी लोगों को राहत सामग्री के भरोसे रह रहे हैं।

रूस और यूक्रेन दोनों देश सैनिकों के संकट से जूझ रहे हैं। यूक्रेन सरकार ने सेना में भर्ती होने की उम्र घटाने का प्रस्ताव रखा है। कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं, पुतिन ने सैनिकों की कमी दूर करने लिए आदेश जारी किया है जिसमें रूस की तरफ से लड़ने वाले विदेशी लोगों को रूस की नागरिकता देने का प्रस्ताव पेश किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!