Press "Enter" to skip to content

दिल्ली कूच शुरू किसानों का, टकराव पुलिस से: किसान की मौत की खबर खनौरी बॉर्डर पर… /#NATIONAL

अंबाला/चंडीगढ़

किसानों के प्रदर्शन के दौरान शंभू और खनौरी बॉर्डर की तस्वीरें।

पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों ही जगहों पर किसान और पुलिस के बीच टकराव चल रहा है। खनौरी में हालात बिगड़ गए हैं। यहां कई राउंड आंसू गैस छोड़ी और रबर बुलेट्स भी दागी गईं।

आंदोलन की अगुआई कर रहे किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के कोऑर्डिनेटर सरवण पंधेर ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई है। किसान पंजाब के बठिंडा का रहने वाला था। हालांकि, पुलिस या प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

उधर, टोहाना बॉर्डर पर तैनात एसआई विजय कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

किसानों को रोकने के लिए पुलिस कई बार ड्रोन से आंसू गैस छोड़ चुकी है। बचने के लिए किसानों ने स्पेशल मास्क, गीली बोरियां और चश्मे पहने। साउंड कैनन से निपटने के लिए किसान स्पेशल इयर बड्स लेकर आए हैं।

इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने फिर से किसानों को बातचीत का न्योता भेजा। शंभू बॉर्डर पर किसान मीटिंग में केंद्र के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। थोड़ी देर में किसान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसले की जानकारी देंगे।

इससे पहले 4 बार बैठकों का कोई नतीजा नहीं निकला है। किसान आंदोलन का आज 9वां दिन है। इस दौरान अलग-अलग वजहों से दो पुलिसकर्मियों समेत 4 की मौत हो चुकी है।

शंभू बॉर्डर पर किसानों का मुबमेंट

किसानो का प्लान प्रशासन की तैयारी

अब समझते है…. किसानों की मांग और सरकार ने क्या दिया

खनौरी बार्डर पर प्रदर्शन दौरान युवक की मौत 

खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन दौरान एक युवा किसान की मौत की खबर मिली है। युवक बठिंडा जिले का रहने वाला है। प्रदर्शन के दौरान सिर में कोई चीज लगने की वजह से हैड इंजरी हुई, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रदर्शन स्थल से ही युवक को खनौरी के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया था। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!