Press "Enter" to skip to content

बगैर नंबर और दस्तावेजों के चला रहे थे बाइक, यातायात प्रभारी ने काटे 26 बाइकों के चालान | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में यातायात महकमे द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत सोमवार को एसपी शिवपुरी के निर्देशन मेंयातायात प्रभारी नीतू अवस्थी ने पोहरी रोड िस्थत एसपी कोठी के आगे ऐसे बाइक सवारों पर शिकंजा कसा जो कि बगैर नंबर और बगैर दस्तावेजों के बाइक चला रहे थे। इस दौरान एसपी राजेशसिंह चंदेल के निर्देश पर यातायात प्रभारी ने जब एमएम हॉस्पिटल और बस स्टैंड की तरफ से आ रहे बाइक चालकों की चैकिंग शुरू की तो चैकिंग में ज्यादातर बाइक चालक बगैर बाइक के रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के बाइक चलाते हुए मिले। वहीं कई बाइक चालक ऐसे भी थे जिनकी बाइक पर नंबर मौजूद नहीं था। यातायात प्रभारी ने ऐसे तकरीबन 26बाइक चालकों को कार्रवाई की जद में लिया और उनके चालान काटते हुए यातायात का पाठ पढ़ाते हुए चेतावनी दी कि अगली दफा अगर बगैर नंबर और बगैर दस्तावेजों के बाइक चलाते हुए पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!