Press "Enter" to skip to content

मनियर में गोदाम के पास रंजिश को लेकर दाताराम की मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत बीज गोदाम के पास मनियर में रंजिश को लेकर एक युवक की चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार आसिक जाटव, कल्लू जाटव, ईश्वर जाटव, शिशुपाल जाटव निवासी बीज गोदाम के पास ने वहीं के रहने वाले दाताराम पुत्र लटूरीराम जाटव की उस समय मारपीट कर दी जब वह घर के बाहर खड़ा हुआ था। दाताराम ने बताया कि उक्त युवकों ने रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौंज की जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद युवक थाने आया और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!