Press "Enter" to skip to content

मनीष माहेश्वरी की कार में ट्रक चालक ने मारी टक्कर | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गुना रोड पर एक ट्रक के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए खड़ी कार में टक्कर मार दी जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस नेे फरियादी की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
मनीष पुत्र चंद्रभान माहेश्वरी निवासी नेता जी गार्डन के पास शांति नगर शिवपुरी ने बताया कि 9 अगस्त को शाम के समय वह हरिवल्लभ ट्रांसपोर्ट गुना रोड पर किसी काम से गए थे। उन्होेंने कार को ट्रांसपोर्ट के सामने खड़ा कर दिया। तभी वहां खड़े ट्रक के चालक पवन कुशवाह निवासी मगरौनी थाना नरवर ने अपना ट्रक स्टार्ट कर तेजी व लापरवाही से चलाकर कार में टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी कोेतवाली आकर पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!