Press "Enter" to skip to content

बलवीर से खरीदी थी टाटा सफारी, सुधरवाने मिस्त्री के यहां डाली, मिस्त्री ने पुराने मालिक के साथ मिलकर कर दी गायब | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत वायपास रोड पर मिस्त्री के यहां सुधरने के डाली सफारी कार को मिस्त्री व पुराने मालिक ने खुर्दबुर्द कर दिया। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है जहां पुलिस ने मामले में अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार फूल सिंह आदिवासी पुत्र रामसेवक आदिवासी (35) निवासी प्रहरी जेल कैम्पस जेल सुजालपुर जिला शाजापुर ने बलबीर रावत पुत्र कैलाश रावत निवासी करौंदी कॉलोनी शिवपुरी से सफारी कार को 1 लाख 20 हजार रुपए में खरीदा था।
पीड़ित ने बताया कि इसका पैमेंट उसने 80 हजार रुपए कैश और 40 हजार रुपए नगद दिए थे। उसके बाद पीड़ित ने इस कार को उठाकर बल्लू मिस्त्री उर्फ कमल ओझा निवासी मिस्त्री गैरेज गुना बायपास के पास सुधरवाने 1 लाख रुपए एडवांस देकर डाल दिया।
जिस पर बल्लू मिस्त्री ने एक माह में कार को सुधारकर देने की बात कही। जब पीड़ित एक माह बाद अपनी कार लेने पहुंचा तो आरोपित मिस्त्री ने कहा कि वह कार को बलवीर ले गया। जब युवक ने बलवीर से बात की तो वह गुमराह करता रहा। इस मामले मेे फूलसिंह ने पुलिस में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!