Press "Enter" to skip to content

घर में पुत्री जन्म पर मनाई खुशियां ,दुल्हन की तरह सजी कार से पहुंची घर तो हुआ मंत्रोच्चारण से प्रवेश द्वार, रंगोली और वैलून से सजा घर | Shivpuri News

शिवपुरी। अक्सर देखा गया है कि घर में पुत्र जन्म के अवसर पर लोग मिठाई.आतिशबाजी चलाते है लेकिन अब समय ने बदलाव किया है और घर में पुत्री जन्म के अवसर पर भी लोग ना केवल आतिशबाजी चलाते है बल्कि अस्पताल से घर तक कार को दुल्हन की तरह सजाकर उसमें मां और उस नवजात बालिका को बिठाया जाता है और घर ले जाकर उसे देवी के रूप में पूजते हुए गृह प्रवेश कराया जाता है। कुछ इसी तरह का यह कार्य किया हैे संतोष शर्मा निवासी फतेहपुर ने जिन्होंने अपनी अनुज की बहू के यहां हुई पुत्री के उपलक्ष्य में अपनी खुशी का इजहार इस तरह किया कि शहर के सदर बाजार में कविता नर्सिंग होम में सामान्य प्रसव के बाद जन्मी पुत्री की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में मिष्ठान का वितरण किया और जब उसे अस्पताल से घर ले जाने का समय आया तो वाहन को दुल्हन की तरह गुलाब के फूलों से सजाया और फिर परिजनों के साथ अपने निवास पर लेकर पहुंचे तो यहां घर पर नवजात शिशु की मां के साथ बालिका का गृह प्रवेश कराया गया। यहां घर के पूर्व से ही जोरदार आतिशबाजी की गई और फिर मंत्रोच्चारण के साथ बालिका के कर कमलों से चावल का कलश गिराते हुए उसे घर में प्रवेश दिया जहां रंगोली और वैलून से सजे हुए घर में लक्ष्मी स्वरूपा पुत्री का अभिवादन किया गया और सभी ने उसे दुलार करते हुए  मिष्ठान वितरण भी किया और इस तरह पुत्री जन्म की खुशियां शर्मा परिवार के द्वारा मनाई गई जो सब दूर चर्चा का विषय बनी रही। वहीं संतोष शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के समय बैण्ड बाजे की अनुमति नहीं मिली अन्यथा हम गाजे.बाजे और बग्गी के साथ अपनी लाड़ली लाड़ो को अपने घर लाकर गृृह प्रवेश कराते।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!