शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वालेे ग्राम बहगवा में एक युवक की उसके ही दोस्त ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण शराब के लिए रुपए मांगना बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र नारायण बाथम निवासी ग्राम वहगवा 12 अगस्त को शाम के समय अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था तभी मुकेश बाथम आया और उससे शराब के लिए रुपए की मांग करने लगा। जब रुपए देने से इंकार कर दिया तो उसके साथ गाली-गलौंज करते हुए लात-घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देेकर भाग गया। घटना के बाद राकेश थाने आया और मुकेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।




