Press "Enter" to skip to content

सुबह की सैर पर निकले सुमंत की तीन लोेगों ने की मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत सिंहनिवास में रहेन वाले एक युवक की तीन लोेगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केसे दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
सुमंत पुत्र शिवचरण रावत 20 वर्ष निवासी सिंहनिवास ने बताया कि 12 अगस्त को सुबह के समय वह घर से घूमने के लिए निकला था। तभी सत्यप्रकाश रावत अपनी बाइक सेे आया उसके साथ छोटू रावत, मोेहरसिंह रावत भी थे। तीनों युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ रंजिश को लेकर गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से रोका तो सभी ने मिलकर लात-घूसों से मारपीट कर दी जिससेे वह चोटिल हो गया। घटना के बाद मौके से भाग गए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!