नोएडा

नोएडा में गुरुवार को 19वीं मंजिल से कूदकर COO ने जान दी। वह तीसरी मंजिल पर अपने फ्लैट से चुपचाप बाहर आए। लिफ्ट से 19वीं मंजिल पर पहुंचे। वहां से छलांग लगा दी। नीचे गिरा तो आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वारदात के वक्त घर में पत्नी, बच्चा और माता-पिता थे।
मौक पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अमित गंडोत्रा (39) के तौर पर हुई है। वह अभी FDCI यानी फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया में सीओओ यानी चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर तैनात थे।
अमित नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोट्स बुलेवर्ड सोसाइटी में परिवार के साथ रहते थे। FDCI के पहले अमित कई मीडिया हाउस में बड़े पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। फिलहाल, सुसाइड की वजह नहीं पत चल पाई है। अमित के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अपार्टमेंट के सीसीटीवी की जांच की जा रही है। परिवार और ऑफिस के लोगों से भी बात की जाएगी।

लोट्स बुलेवर्ड, इसी बिल्डिंग से कूद कर सीओओ ने जान दी है। (फाइल फोटो)
फ्लैट से निकलकर 19 वीं मंजिल पर गए
अमित फ्लैट नंबर-302 थर्ड फ्लोर टॉवर नंबर-21 में परिवार के साथ रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे वो अपने फ्लैट से निकले और लिफ्ट से 19वें फ्लोर पर गए। वहां से सीधे छलांग लगा दी। लिफ्ट में जाते हुए उन्हें देखा गया है।
अमित 19वीं फ्लोर से कूदे तो जमीन पर गिरने की आवाज आई। मौके पर पहुंचे गार्ड ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायल अवस्था में अमित को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में अमित ने कंपनी जॉइन की थी।
डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि अभी परिवार वालों से बात की जाएगी। शुरुआती जांच में पारिवारिक समस्या हो ऐसे तथ्य सामने नहीं आ आए हैं। हो सकता है कुछ प्रोफेशनल से जुड़ी परेशानी हो। पूछताछ और जांच के बाद ही स्पष्ट कहा जा सकता है।










Be First to Comment