Press "Enter" to skip to content

पिछोर में मटकी प्रतियोगिता आयोजित करने वालों पर मामला दर्ज | Pichore News

शिवपुरी। जन्माष्टमी त्यौहार के अवसर पर पिछोर के मनका गांव में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। अभी कोरोना वायरस महामारी के कारण किसी भी सार्वजनिक समारोह के आयोजन की अनुमति नहीं है।
अपर कलेक्टर श्री आर एस बालोदिया ने बताया कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित कर गांव में भीड़ एकत्रित करने के मामले में पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले आठ नामजद लोगों पर आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अरविंद यादव, हनुमंत यादव, मोनू पंडित, हरपाल यादव, मनोज केवट, सूरज केवट, शिवम यादव और केदार पाल सहित अन्य लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!