Press "Enter" to skip to content

आज रेल रोकेंगे किसान, सरकार के साथ मीटिंग चंडीगढ़ में किसान नेता बोले- आवाज सुननी पड़ेगी केंद्र में ठीक नही होगा अन्यथा /#NATIONAL

अंबाला

हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर पर पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला है। यहां 7 लेयर में सुरक्षा है।

पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच का आज (15 फरवरी) तीसरा दिन है। फसलों के लिए MSP की गारंटी समेत बाकी मांगें पूरी कराने के लिए वह हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। यहां हरियाणा पुलिस ने 7 लेयर की बैरिकेडिंग और आंसू गैस के गोले छोड़कर 3 दिन से किसानों को रोका हुआ है। किसानों ने आज पंजाब के 6 जिलों में 12 बजे से 4 बजे तक रेल रोकने का ऐलान किया है।

हरियाणा से लगती पंजाब की खनौरी और डबवाली बॉर्डर भी तीन दिन से बंद हैं। उधर, आंदोलन को खत्म करवाने के लिए आज फिर 3 केंद्रीय मंत्री चंडीगढ़ में किसान नेताओं से मीटिंग करेंगे। 7 दिनों में दोनों पक्षों के बीच ये तीसरी मीटिंग होगी।

इस बीच, किसान नेता सरवण सिंह पंधेर​​​​​ ने कहा- केंद्र को आवाज सुननी पड़ेगी, अन्यथा जो होगा ठीक नहीं होगा। हमारी आज केंद्रीय मंत्रियों के साथ मीटिंग है और हम चाहते हैं कि PM मोदी उनसे बातचीत करें ताकि हम अपनी मांगों के समाधान तक पहुंच सकें।

हरियाणा के किसान नेता की चेतावनी- हमें उकसाओ नहीं

हरियाणा के किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने चेतावनी दी है कि सरकार किसानों को न उकसाएं, कहीं ऐसा न हो कि अगला कदम संभालना मुश्किल हो जाए। किसानों की मांग गलत नहीं है। किसान कोई विदेशी सीमा पर नहीं खड़े कि उन पर गोले दागे जा रहे हैं। चढ़ूनी ने आज दोपहर ही यूनियन की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

पंजाब के इन 6 जिलों में ट्रेनें रोकेंगे किसान

भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने आज दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ट्रेनों को रोकने का ऐलान किया है। पंजाब के 6 जिलों लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और मोगा में ट्रेनों को रोका जाएगा।

किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर इन ट्रेनों पर असर

दो ट्रेनें आज रद्द रहेंगी (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 04753, भटिंडा-श्रीगंगानगर
2. गाड़ी संख्या 04756, श्रीगंगानगर-भटिंडा

दो ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 14736, अंबाला–श्रीगंगानगर। ये ट्रेन आज अंबाला से रवाना होगी। भटिंडा तक ही संचालित की गई है। भटिंडा से श्रीगंगानगर तक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 14735, श्रीगंगानगर-अंबाला। ये ट्रेन आज भटिंडा से रवाना होगी। श्रीगंगानगर –भटिंडा के बीच रद्द रहेगी।

इस ट्रेन का रूट बदला गया
1. गाड़ी संख्या 19612, अमृतसर–अजमेर एक्सप्रेस। यह ट्रेन आज बदले हुए रूट वाया तरनतरण तारण जं.–ब्यास होकर चलेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!