शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आदिनाथ धर्मकाटा एवं वेयर हाउस ककरवाया में चोरों ने गोदाम में बने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा इनवेटर व मोबाइल चुरा लिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार अर्पित पुत्र अनिल जैन निवासी महल कॉलोनी ने बताया कि उसका आदिनाथ धर्मकाटा एवं वेयर हाउस पर एक कमरा बना हुआ है। बीते रोज चोरों रात के समय कमरे का ताला तोेड़कर उसमें रखा इन्वेटर, बैटरी व मोबाइल कीमत 12 हजार चुराकर ले गए। सुबह के समय अर्पित को घटना का पता चला। जिस पर पुलिस को सूचना दी जहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।




