Press "Enter" to skip to content

अब राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी। महाराष्ट्र से राज्यसभा कैंडिडेट नड्डा गुजरात और 1 दिन पहले भाजपा में आए थे अशोक चह्वाण /#NATIONAL

नई दिल्ली

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद थे।

सोनिया गांधी अब लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद थे। गांधी परिवार में इंदिरा के बाद सोनिया राज्यसभा जाने वाली दूसरी सदस्य होंगी।

कांग्रेस ने 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की। इसमें 4 राज्यों से 4 प्रत्याशियों के नाम हैं। राजस्थान से सोनिया गांधी के अलावा हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी, बिहार से डॉ. आखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को प्रत्याशी बनाया गया है।

इधर, भाजपा ने भी बुधवार को दो लिस्ट जारी की। पहली लिस्ट में 5 नाम- ओडिशा से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर का नाम शामिल है। वैष्णव को ओडिशा में BJD ने समर्थन का ऐलान किया है।

इसके बाद दोपहर में 7 नामों की दूसरी लिस्ट आई। इसमें गुजरात से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, गोविंदभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक, जशवंतसिंह सलामसिंह परमार का नाम शामिल है। इसके अलावा महाराष्ट्र से 3 नाम शामिल हैं। इनमें एक दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व CM अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी और अजित गोलछड़े का नाम शामिल है।

नामांकन भरने से पहले सोनिया ने राजस्थान के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की।

नामांकन भरने से पहले सोनिया ने राजस्थान के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की।

भाजपा ने अब तक 26 प्रत्याशी घोषित किए
भाजपा ने अब तक 26 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इससे पहले पार्टी ने 11 फरवरी को 7 राज्यों से 14 लोगों के नाम की घोषणा की थी। इनमें उत्तर प्रदेश से कांग्रेस से भाजपा में आए आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन शामिल हैं।

इसके अलावा हरियाणा से सुभाष बराला, बिहार से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, बंगाल से सामिक भट्टाचार्य, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे और छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम लिस्ट में शामिल है।

उत्तर प्रदेश से भाजपा के 7 कैंडिडेट का नामांकन
BJP के 7 राज्यसभा कैंडिडेट बुधवार को विधानसभा पहुंचे। सातों ने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर CM योगी, दोनों डिप्टी CM भी मौजूद रहे। BJP ने सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, चौधरी तेजवीर सिंह, संगीता बलवंत, साधना सिंह, नवीन जैन को राज्यसभा कैंडिडेट बनाया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!