Press "Enter" to skip to content

आजादी के दिन खेल रहे थे जुआ, पहुंच गई पुलिस, 9 धरे, 8 हजार से अधिक जब्त | Shivpuri News

शिवपुरी। देहात व खनियांधाना पुलिस ने जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के पास से नकदी व ताश की गड्डी जब्त की गई। सभी जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 
मिली जानकारी के अनुसार देहात थाना पुलिस को 15 अगस्त के दिन शाम के समय सूचना मिली कि वनस्थली स्कूल के पीछेे मुरम खदान झाड़ियों के पीछे कुछ लोेग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे जुआरियेां की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए जुआरियों ने अपना नाम संतोष पुत्र छीतमल अग्रवाल निवासी महल कॉलोनी, अनिल पुत्र बृजमोहन शर्मा निवासी करोंदी कॉलोनी, महेश पुत्र श्रीलाल अग्रवाल निवासी गायत्री कॉलोनी, नरेंद्र पुत्र गोविंद राठौर निवासी सिद्धेेश्वर कॉलोनी, विकास पुत्र मजबूतसिंह बेडिया निवासी कटरा मेाहल्ला, मुकेश पुत्र कैलाश राठौर निवासी इंद्रा कॉलोनी बताया। जुआरियों की तलाशी लेने पर पुलिस ने 16 हजार 950 रुपए की नकदी व ताश की गड्डी जब्त की। 
दूसरी कार्रवाई खनियांधाना पुलिस ने की जहां पुलिस ने पचरा व जालमपुर के बीच खेत में जुआ खेल रहे मोनू परिहार, इरशाद खां व शैलेंद्र शर्मा को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 1545 रुपए की नकदी व ताश की गड्डी जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!