शिवपुरी। सीहोर व नरवर थाना क्षेेत्र के तहत पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
सीहोर थाना क्षेत्र के तहत सिद्धबाबा मंदिर के सामने ढूडई नदी नरोआ में रामहेत पुत्र रतनसिंह रावत 35 वर्ष निवासी नरोआ नहाने के लिए गया हुआ था जहां वह गहरे पानी मेें चला गया और डूबने से मौत हो गई। इसी तरह नरवर में करधरी वाला पानी का नरा मोहनी डेम नरवर में बसंतलाल रामलखन उर्फ लक्खो पुत्र बसंतलाल बाथम निवासी वार्ड क्रमाक 13 बाथम मोहल्ला नरवर की डूबने से मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।




