Press "Enter" to skip to content

अग्रसेन महिला समिति ने दी आजादी की पूर्व संध्या पर सेनानियों को सलामी | Shivpuri News

शिवपुरी। महाराजा अग्रसेन परमार्थ महिला समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जिले के कोरोना योद्धाओं को सलामी दी गई। इस दौरान कोरोना काल में अपनी ड्यूटी में जुटे डॉक्टर, भारतीय सेना, पुलिस व प्रशासन का सम्मान करते हुए धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष रेणु सिंघल का कहना था कि कोरोना के संकटकालीन समय में ये लोग ही दिनरात हमारी सेवा कर रहे हैं, जिस वजह से ही हम सुरक्षित हैं। इस मौके पर परमार्थ समिति की दीपा बंसल, ऊषा मंगल, डिंपल प्रधान, अनीता अग्रवाल, गौरी अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, रचना जैन, पूजा अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल व पदमनी प्रधान सहित समिति की पदाधिकारी मौजूद थीं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!