Press "Enter" to skip to content

मवेशियों को भगाने पर युवक को कुत्ते से कटवाया | Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दीगौद में एक युवक की उसी गांव के रहने वाले तीन युवकों गाली-गलौंज कर मारपीट की फिर उसे पालतू कुत्ते से कटवा दिया। मामला मवेशियों को भगाने जाने को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार मनोज पुत्र श्रीलाल कुशवाह निवासी इंद्रा कॉलोनी कोलारस ने बताया कि 14 अगस्त को रात के समय उसने अपने घर के बाहर बैठे आवारा मवेशियोें को भगा दिया जिस पर पास में रहने वाले नारायण कुशवाह, रिंकू कुशवाह व मनोज कुशवाह घर से बाहर निकल आए और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसों सेे मारपीट कर दी और अपने पालतू कुत्ते से कटवा दिया। बाद में आरोपितों ने मनोज को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद युवक थाने गया और मामलेे में तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!