Press "Enter" to skip to content

मंत्री सिंधिया के निर्देश पर सड़कों पर सफाई अभियान शुरू | Shivpuri News

मंत्री सिंधिया के निर्देश पर सड़कों पर सफाई अभियान शुरू 
शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याणए तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा शिवपुरी जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित शहर के प्रमुख मार्गों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए थे। मंत्री सिंधिया द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा सड़कों की सफाई के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
नगरपालिका के हेल्थ ऑफिसर ने बताया कि सोमवार को क्राफ्ट रोड, कोतवाली रोड, फिजिकल रोड, दो बत्ती चौराहा से गणेश गौरीकुंड से करवला तक सफाई अभियान चलाकर सड़कों की सफाई की गई। उन्होंने बताया है कि सफाई के लिए नगर पालिका द्वारा रोस्टर तैयार किया गया है और दिन निर्धारित कर प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। इसके तहत 17 अगस्त से 25 अगस्त तक अभियान चलाकर सभी सड़कों की सफाई की जाएगी। सड़कों पर से कचरा व अन्य अतिक्रमण हटाकर उन्हें साफ.सुथरा बनाया जायेगा। इसमें शहर के 30 प्रमुख मार्गों को चिन्हित किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!