Press "Enter" to skip to content

4 बड़ी घोषणाएं CM भजनलाल शर्मा की: सामाजिक सुरक्षा पेंशन और पीएम किसान सम्मान निधि बढ़ाई / #राजस्थान न्यूज़

जयपुर

राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 4 बड़ी घोषणाएं की हैं। राज्य सरकार ने किसानों को दी जाने वाली पीएम किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और गेहूं की एमएसपी पर बोनस में बढ़ोतरी की है।

किसानों को दी जाने वाली पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब किसानों को हर साल 8 हजार रुपए मिलेंगे। पहले 6 हजार रुपए मिलते थे। इससे सरकार पर 1300 करोड़ रुपए का भार आएगा। वहीं गेहूं की फसल पर किसानों को 125 रुपए क्विटंल ज्यादा मिलेंगे। गेहूं की फसल की एमएसपी पर बोनस सहित 2275 रुपए मिलते थे, अब 2400 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे।

वहीं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भी सरकार ने 150 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। विधवा, बुजुर्गों और परित्यक्ताओं को अब हर महीने 1150 रुपए मिलेंगे। इससे सरकार पर 1800 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। वहीं पाक से विस्ताथपित परिवारों को आवास व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने अलग से योजना लाने का ऐलान किया है

राजस्थान जैसा भ्रष्टाचार कहीं नहीं हुआ
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र से आया पैसा भी आपने विकास के काम में नहीं लिया। लिया तो कहां लिया, जिसकी जांचें चल रही हैं। ईडी घूम रही है। देख रहे हैं, किस तरह की भ्रष्टाचार की कहानी कहते हैं। राजस्थान जैसा भ्रष्टाचार किसी भी प्रदेश में नहीं हुआ।

4 भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही एसआईटी
सीएम ने कहा कि लक्ष्मणगढ़ से आने वाले सदस्य (गोविंद सिंह डोटासरा) की चर्चा में सुन रहा था। वो कह रहे थे कि केवल हाईकोर्ट की एलडीसी भर्ती परीक्षा की जांच लंबित है। बाकी की जांच चल रही है। आप किस पेपरलीक की जांच एसआईटी से करवाओगे।

सीएम ने कहा- माननीय सदस्य आप अपडेट हो जाएं। मैं जानकारी देना चाहता हूं कि राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2021, सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2022, रीट परीक्षा-2021 सहित कई पेपरलीक की जांच एसआईटी की ओर से की जा रही है। कुछ सदस्यों ने पेपरलीक की जांच एसआईटी से नहीं सीबीआई से करवाने की बात कही थी। अगर जरूरत हुई तो सीबीआई से भी पेपर लीक की जांच करवाएंगे। युवाओं के साथ और उनके पिता का जो दर्द है। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!