Press "Enter" to skip to content

प्रीति तोमर को ससुरालियों ने किया दहेज के लिए प्रताड़ित, केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत लुहारपुरा में रहने वाली एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। प्रीति तोेमर 20 वर्ष निवासी लुहारपुरा ने बताया कि उसकी शादी डोंगरे बाबा के मंदिर के पास कंपू ग्वालियर में रहने वाले गोलू तोमर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन इसके बाद परिजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब महिला ने दहेेज लाने से मना किया तो उसकी मारपीट की अौर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला पिता के यहां आई और सारे मामले की जानकारी दी। इसके बाद युवती के पिता ने दामाद व ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने जिस पर प्रीति देेहात थानेे गई और मामले में ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति गोेलू पुत्र लाखनसिंह तोमर, हवलदारसिंह तोमर पुत्र लाखनसिंह तोेमर, भारती पत्नी लाखनसिंह तोमर निवासी डोंगरेे बाबा के मदिर के पास कंपू ग्वालियर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी सहित मारपीट का केस दर्ज किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!