Press "Enter" to skip to content

मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी कानपुर में: पोस्टर में लिखा- हम बदला लेंगे; हत्या की भी धमकी ट्रस्टी की / #उत्तरप्रदेश

कानपुर

मंदिर की दीवार पर चस्पा किया गया यह पोस्टर में टाइपिंग की हुई है।

कानपुर के राम जानकी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। रविवार सुबह एक पोस्टर मंदिर पर चस्पा मिला। कुछ आसपास की दीवारों पर लगे थे। कुछ जमीन पर बिखरे थे। इसमें मंदिर की देखरेख करने वाले भाजपा नेता और ट्रस्टी की हत्या की धमकी दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची लोकल इंटेलिजेंस यूनिट यानी LIU और पुलिस ने इन पोस्टर को कब्जे में ले लिया। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

राधा कृष्ण मंदिर मेस्टन रोड पर स्थित है। इसके ट्रस्टी रोहित साहू हैं। अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन मंदिर पर बड़ा आयोजन किया गया था। रोहित ने मंदिर में पूजा पाठ कराया था। धमकी भरा पोस्टर मिलते ही DCP पूर्वी तेज स्वरूप सिंह और कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की। आसपास के सीसीटीवी चेक किए। पुलिस ने रोहित साहू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मंदिर को बम से उड़ाने और हत्या की धमकी देने पर रिपोर्ट दर्ज की है।

अब पढ़िए पोस्टर में क्या लिखा है…

मंदिर की दीवार पर एक पोस्टर चस्पा मिला। यह टाइप किया हुआ था। प्रिंट लेकर चस्पा किया गया था।

मंदिर की दीवार पर एक पोस्टर चस्पा मिला। यह टाइप किया हुआ था। प्रिंट लेकर चस्पा किया गया था।

रोहित साहू बेटा अब पानी सिर से ऊपर गुजर चुका है। हम लोगों के दिल को दुखा रहे हो, जश्न मना रहे हो। भाजपा सरकार की वजह से बचे हुए थे, लेकिन अब हम लोग और बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे दिलों को ठेस पहुंची है। इसका बदला हम जरूर लेंगे। तू अब देख तेरे साथ क्या करते हैं।

तू अभी जानता नहीं है, हम लोगों को। तेरा निकलना घर से दूभर कर देंगे। हम लोगों ने बहुत बड़े-बड़े कांड किए हैं। तू इस दुनिया में नहीं रहेगा तो पूजा क्या करेगा। देख तेरी ऐसी सेटिंग लगाता हूं कि तू सीधा ऊपर जाएगा। मेरे पास गोलियां और कट्‌टों की कमी नहीं है। न बम की कमी है।

तुझे क्या तेरे पूरे खानदान को मिटाकर रख देंगे। जोर-जोर से स्पीकर बजा रहे हो। अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। तू बेटा बच के रहना तुझे तो नहीं छोड़ेंगे। तेरा मंदिर रहेगा न तू रहेगा। मंदिर बम से उड़ा देंगे।

मंदिर के ट्रस्टी रोहित साहू का कहना है कि हमारी किसी से रंजिश नहीं है। पुलिस अपना काम कर रही है। हम विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं।

मंदिर के ट्रस्टी रोहित साहू का कहना है कि हमारी किसी से रंजिश नहीं है। पुलिस अपना काम कर रही है। हम विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं।

कानपुर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश
DCP पूर्वी तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि ये मंदिर जहां पर मौजूद है। वहां मिश्रित आबादी रहती है। इस इलाके से कई बार दंगा-फसाद हो चुका है। इसे देखते हुए पुलिस और LIU पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। CCTV से पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही धमकी देने वाले को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा। दोनों समुदाय के लोगों के साथ जल्द ही एक बैठक करके सद्भावना की अपील की जाएगी।

DCP पूर्वी तेज स्वरूप सिंह के मुताबिक, जल्द पोस्टर चस्पा करने वालों को पकड़ लिया जाएगा।

DCP पूर्वी तेज स्वरूप सिंह के मुताबिक, जल्द पोस्टर चस्पा करने वालों को पकड़ लिया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!