नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नवोदय विद्यालय के प्राचार्य से एक व्यक्ति द्वारा 1 लाख की ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय पनघटा के प्राचार्य आरकृष्णा पुत्र शंकरय्या के पास विगत रात्रि करीब साढ़े 11 बजे अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने अपने आप को बैंक का अधिकारी बताकर उनसे ओटीपी पूछ ली। इसके बाद उनके खाते से पहले 10 हजार रुपए फिर 90 हजार रुपए आहरित हो गए।
ठग ने रुपए ट्रांसफर करने के बाद मोबाइल बंद कर लिया। उसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एसएमएस आया जिसमें 1 लाख रूपए निकाले जाने की सूचना थी। जब उन्होंने एसएमएस देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत उस नंबर पर संपर्क किया। लेकिन वह नंबर बंद हो चुका था। इसके बाद उन्होंने बैंक के टोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क किया। जहां उन्हें बताया गया कि उनके खाते से 1 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। कल वह थाने पहुंचे और ठगी की शिकायत थाने में दर्ज करा दी।






Be First to Comment