रायपुर

प्राण प्रतिष्ठा से पहले शनिवार देर शाम रायपुर में भगवान श्रीराम की गाथा सुनाई गई।75 मिनट के इस कार्यक्रम ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ में रायपुरवासियों ने संघर्ष के 500 साल और मंदिर से जुड़े पुराने इतिहास को देखा। त्रेतायुग से शुरू हुई इस कहानी भजन और वीडियो के जरिए प्रस्तुत किया गया।
पुलिस ग्राउंड में लाइव बैंड ‘हृदय’ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी वीडियो डाक्यूमेंट्री ने त्रेता युग से अब तक की यात्रा को जीवंत कर दिया। श्रीराम मंदिर गाथा की शुरुआत भगवान राम के जन्म और भजन से हुई। उसके बाद कुश के राजतिलक, फिर त्रेतायुग और द्वापर युग के छोटे से अंश को प्रस्तुत किया गया।

ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग राम मंदिर इतिहास की गाथा सुनने पहुचे।
गाथा में राजा विक्रमादित्य के श्रीराम की जन्म स्थली को खोजकर मंदिर बनाना, मां अहिल्याबाई होल्कर का मंदिर के जीर्णोद्धार और उसके बाद अयोध्या पर हुए आक्रमण और उसके बिगड़ने व बनने की कहानी को दिखाया गया।
बताया गया कि किस तरह बैरागी साधुओं ने संघर्ष किया, गर्भगृह से रामलला प्रकट हुए, कार सेवा, कोठारी बंधुओं का बलिदान, राजनीतिक उथल-पुथल, सनातनियों के संघर्ष, जीत और अब रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को भी दर्शाया गया।

मुंबई से आए हृदय बैंड की टीम के साथ संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ।
मुंबई से आए हृदय बैंड मोहित शेवानी ने गाथा श्रीराम मंदिर मुख्य प्रस्तुति दी। बॉलीवुड राइटर एवं गीतकार प्रबुद्ध सौरभ की स्क्रिप्ट और हृदय बैंड के शुभम नाथानी और दीपाली दुबे और साथियों ने भजन के जरिए लोगो को राम मंदिर निर्माण की यात्रा सुनाई।
भजन से राममय हुआ महौल
‘पुण्य प्रतापी राजा दशरथ के कुल मैं बैकुंठ उतरा हो, महादेव बोले गौरी से बोले राम आए हैं, अयोध्या में दीये जलाओ, मंगल गाओ, राम आए अयोध्या में आए हैं’ भजन से श्रीराम गाथा की शुरू हुई। संगीतमय गाथा में श्रीराम चंद्र कृपालु भज मन, हमारे साथ श्री रघुनाथ, हनुमान चालीसा जैसे अनेक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियों से पूरा माहौल राममय हो गया।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राज्यपाल समेत ये कार्यक्रम में शामिल रहे
छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ,संस्कृति व धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत कृषि मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, विधायक रोहित साहू, विधायक अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब समेत बडी संख्या में राजधानीवासी शामिल रहे।










Be First to Comment