Press "Enter" to skip to content

होटल में युवती से रेप जयपुर में: कार में बैठाया घुमाने के बहाने, नशा मिलाकर पिलाया कोल्ड ड्रिंग में/ राजस्थान

जयपुर

जवाहर सर्किल इलाके में परिचित ने होटल में युवती से रेप किया।

जयपुर की होटल में युवती से रेप का मामला सामने आया है। घूमाने के बहाने बुलाकर कार में बैठाया। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला बेहोशी की हालत में होटल में ले जाकर जबरदस्ती की। जवाहर सर्किल थाने में पीड़िता ने FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (जवाहर सर्किल) दलवीर सिंह कर रहे है।

पुलिस ने बताया मालवीय नगर निवासी 22 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिवदासपुरा निवासी शंकर मीणा उसके परिचित है। परिचित होने के कारण अक्सर शंकर मीणा से बात होती रहती थी। आरोप है कि 11 जनवरी की रात करीब 8 बजे कॉल कर शंकर मीणा ने उसे घूमने चलने के लिए बुलाया। घूमाने के बहाने उसे लेने पहुंचकर कार में बैठा लिया। शराब खरीदकर उसने चलती कार में ड्रिंक की। चाय पीने होटल में चलने की कहने पर मना कर दिया।

कोल्ड ड्रिंक पीने को लेकर फोर्स कर घर छोड़ने की कहा। कोल्ड ड्रिंक पीने की हां करने पर कार में पहले से रखी बोतल निकालकर दे दी। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला होने के कारण पीते ही बेहोशी की हालत में हो गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी शंकर उसे दुर्गापुरा स्थित होटल में ले गया। होटल में बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया। रात करीब 11 बजे घर के पास छोड़कर चला गया। जवाहर सर्किल थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!