सेल्समैन ने काटा गला मारुति शोरूम के मैनेजर का: टांके लगे 10 से ज्यादा, फरार हुआ आरोपी वारदात के बाद/ #राजस्थान न्यूज़

पाली

मारुति शोरूम के ऑफिस में कुर्सी पर बैठे मार्केटिंग मैनेजर का गला काट दिया गया। सेल्समैन पीछे से आया, गले में हाथ डाला और धारदार हथियार गले पर फिरा दिया। मैनेजर कुछ समझ पाता इससे पहले खून गिरने लगा। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मामला पाली शहर के जोधपुर रोड स्थित मारुति शोरूम का है। घायल मैनेजर को 10 टांके लगे हैं।

औद्योगिक थाने के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल ने बताया- शुक्रवार शाम 3.30 बजे मारुति शोरूम में यह घटना हुई। घायल मैनेजर कमलेश भाटी (30) को साथी कर्मचारी बांगड हॉस्पिटल लेकर गए। जहां ट्रॉमा वार्ड में डॉक्टर ने गले पर 10 टांके लगाए। डॉक्टर ने कहा कि सांस नली डैमेज नहीं हुई, वरना जान जा सकती थी। फिलहाल मैनेजर की हालत खतरे से बाहर है।

घटना को लेकर मारुति शोरूम के मार्केटिंग मैनेजर कमलेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

पाली के ट्रॉमा वार्ड घायल के गले पर टांके लगाते हुए चिकित्साकर्मी।

पाली के ट्रॉमा वार्ड घायल के गले पर टांके लगाते हुए चिकित्साकर्मी।

औद्योगिक थाने के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल ने बताया- वारदात के वक्त कमलेश काम कर रहा था। इस दौरान सेल्समैन शेरसिंह (36) आया और पीछे से गले में हाथ डाला। कमलेश कुछ समझता इससे पहले उसके गले पर शेरसिंह ने तेज धारदार हथियार रख वार कर दिया।

कमलेश के गले से खून बहने लगा। साथी कर्मचारी उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। पीड़ित मैनेजर कमलेश भाटी पुत्र हीरालाल निवासी घरवाला जाव का रहने वाला है। जबकि शेरसिंह औद्योगिक एरिया के हिम्मत नगर का रहने वाला है।

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सेल्समैन ने किस कारण से मैनेजर पर जानलेवा हमला किया।


संबंधित खबरें