Press "Enter" to skip to content

अरुणाचल प्रदेश पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा: हमले का आरोप असम में काफिले पर, कॉंग्रेस बोली- पोस्टर-बैनर फाड़े BJP के गुंडो ने / #NATIONAL NEWS

गुवाहाटी

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो पोस्ट करके दावा किया है कि भाजपा के गुंडों ने काफिले के वाहनों पर हमला किया।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सातवें दिन अरुणाचल प्रदेश पहुंची। इससे पहले यात्रा असम से होकर गुजरी। जहां यात्रा के काफिले पर हमला किया गया। कांग्रेस ने हमले का आरोप भाजपा पर लगाया है।

पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा- BJP के गुंडों ने पोस्टर-बैनर फाड़े, गाड़ियों में तोड़फोड़ की। ये यात्रा को मिल रहे समर्थन से घबरा गए हैं। एक ही दिन पहले ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा था कि कांग्रेस की न्याय यात्रा को सुरक्षा नहीं दी जाएगी, यात्रा शहर से नहीं जाने देंगे।

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया X पर न्याय यात्रा के अरुणाचल प्रदेश पहुंचने की बात बताई।

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया X पर न्याय यात्रा के अरुणाचल प्रदेश पहुंचने की बात बताई।

जयराम बोले- हमें असम के CM की वफादारी का सबूत नहीं चाहिए
जयराम रमेश ने कहा- मेरा BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से निवेदन है कि वे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से सिर्फ 2 बातें कहें। पहला- हमें RSS-BJP के लिए उनकी वफादारी का कोई नया सबूत नहीं चाहिए। दूसरा- जिस रास्ते से जेपी नड्डा जी की रैली निकली थी, उसी रास्ते से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकालने की अनुमति दें।

गौरव गोगोई बोले- असम के CM की नींद उड़ चुकी है
पार्टी नेता गौरव गोगोई ने कहा- हम जहां ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के द्वारा असम की सुंदरता, सांस्कृतिक इतिहास और समन्वय को प्रकाशित कर रहे हैं। वहीं, BJP सरकार अपनी छोटी मानसिकता से बार-बार लोगों को परेशान कर रही है।

राहुल गांधी विभिन्न स्थानों पर जाकर शांति और अमन की प्रार्थना कर रहे हैं और इस यात्रा को भरपूर जन-समर्थन मिल रहा है। BJP के गुंडे अलग-अलग शहरों में जाकर दुकानदार, व्यापारियों, ठेला चालकों, युवाओं को धमकी दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि BJP के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की नींद उड़ चुकी है।

कांग्रेस ने जो वीडियो शेयर किए हैं, उनमें दिख रहा है कि एक शख्स यात्रा के पोस्टर फाड़ रहा है।

कांग्रेस ने जो वीडियो शेयर किए हैं, उनमें दिख रहा है कि एक शख्स यात्रा के पोस्टर फाड़ रहा है।

खड़गे ने हमले की निंदा की, बोले- हम कानूनी कार्रवाई करेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में भाजपा ने देश की जनता को संविधान की ओर से मिले हर अधिकार और न्याय को मिटाने की कोशिश की है। भाजपा लोगों की आवाज दबाना चाहती है और इसके जरिए लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन हमलों के लिए जिम्मेदार असम की भाजपा सरकार की इन चालों और हमलों से डरने वाली नहीं है। हम भाजपा के इन गुंडों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

प्राण-प्रतिष्ठा के दिन श्री शंकरदेव के जन्मस्थल जाएंगे राहुल
आज राहुल अरुणाचल प्रदेश जाएंगे। वहां रात भर रुकने के बाद रविवार को वापस असम लौटेंगे। राहुल 18 जनवरी से असम में थे। वे 25 जनवरी तक यहां रहेंगे। राहुल गांधी अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के दिन असम के नागांव जिले में श्री शंकरदेव के जन्मस्थल बोरदोवा सत्रा जाएंगे।

कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने शनिवार (20 जनवरी) को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नौवां दिन है। राहुल गांधी सुबह 7 बजे नगांव जिले के बोरदोवा सत्रा जाएंगे और श्री शंकरदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!