Press "Enter" to skip to content

हाइवे पर हुआ हादसा, बाइक सवारों में वाहन ने मारी टक्कर, घायलों को चिकित्सकों स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर बचाई जान | Kolaras News

कोलारस। कोलारस थाना अंतर्गत शिवपुरी बाईपास पर बाइक से जा रहे दो युवाओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें चंदू पुत्र लखन उम्र 22 वर्ष, गौरव पुत्र भगवान सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम लुकवासा तहसील कोलारस गंभीर रूप से घायल हो गए, जो कि घायल अवस्था में हाईवे पर तडप रहे थे, लेकिन उनको उठाने कोई नहीं आया। उसी समय वहां सेे कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक विवेक शर्मा एवं उनके साथी चिकित्सक नितेश धाकड़ ने घायलों को तडपता देख अपनी निजी कार में बिना एंबुलेंस का इंतजार किए कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर उनका उपचार किया एवं परिजनों को सूचित कर कोलारस बुलाया। बैराड़ से अपनी चिकित्सक सेवाएं देकर लौट रहे थे दोनों चिकित्सक वापसी कोलारस आते समय रोड पर पड़े दोनों घायलों को अपने नीजि वाहन से लाना जहां स्वयं ओर उनके साथी के द्वारा घायलों का उपचार कर दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हर संभव उपचार देकर उन्हें शिवपुरी जिला चिकित्सालय रैफर किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!