Press "Enter" to skip to content

बदरवास में चोरों की दहशत, धर्मवीरसिंह के घर का ताला तोड़कर दिया लाखों की चोरी की वारदात कोे अंजाम | Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम छोटी घुरवार में चोेरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से लाखाें रुपए की नकदी सहित सोना-चांदी के जेेवरात चुराकर ले गए। बताया जाता है कि घटना के समय युवक अपने घर में सोता रहा और चोर अपने काम को अंजाम देकर फरार हो गए। मकान मालिक को चोरी की घटना का सुबह पता चला जब वह नींद से जागा। धर्मसिंह कुशवाह ने बताया कि चोरों उसके घर में रखेे लाखों रुपए के सोेना-चांदी सहित नकदी चुराकर ले गए। 
धर्मसिंह पुत्र मुसाबिसिंह यादव 36 वर्ष निवासी छोटी घुरवार ने बताया कि बुधवार रात वह 9:30 बजे अपने घर में सो गया था। गुरुवार सुबह तकरीबन 6 बजे जब उठा तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। ताले टूटे हुए देखकर धर्मवीरसिंह के होश उड़ गए जब उसने घर की जांच-पड़ताल की देखा कि गैरेज वाले रूम में रखी दो गड्डी 500-500 रुपए की तथा सोने के जेेवरात चुराकर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने पास मे ंही रहने वाले उसके ताऊजी के घर पर भी चोरी की। चोर यहां से बाइक, सोने-चांदी के जेेवरात, रकम व कागजात चुराकर ले गए। वहीं पास में रहने वाले संजीव के घर का भी चोरोें ने ताला तोेड़ा लेकिन खटपट की आवाज सुनकर संजीव के परिवाजन जाग गए जिन्हें देखकर चोर वहां से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही डॉग को भी साथ में लेकर गई और घटना स्थल का मौका-मुआयना किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!