लाठियां लेकर पहुंचीं महिलाएं जाट समाज के महापड़ाव में: तीसरा दिन जयचौली में आंदोलन का; यज्ञ किया सरकार की सद्बुद्धि के लिए / भरतपुर

भरतपुर

महापड़ाव में लाठियां लेकर पहुंची महिलाएं।

केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर-धौलपुर का जाट समाज आंदोलन कर रहा है। भरतपुर के उच्चैन तहसील के जयचौली गांव में महापड़ाव का शुक्रवार को तीसरा दिन है। महापड़ाव में महिलाएं लाठियां लेकर पहुंची हैं। इसके अलावा जाट समाज ने सरकार के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया।

महापड़ाव में शामिल लोगों ने कहा- सद्बुद्धि यज्ञ इसलिए किया गया है कि क्योंकि महापड़ाव को तीन दिन हो गए हैं और सरकार का कोई भी प्रतिनिधि वार्ता के लिए नहीं पहुंचा है।

महापड़ाव में महिलाएं बैठी हुई।

सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ करते जाट समाज के लोग।

सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ करते जाट समाज के लोग

फौजदार बोले- 23 जनवरी को उग्र होगा आंदोलन

जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने कहा- आंदोलन इसलिए उग्र नहीं किया जा रहा है क्योंकि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होनी है। 23 जनवरी को आंदोलन उग्र कर दिया जाएगा। 7 जनवरी को सरकार के लिए 10 दिन समय दिया गया था। इस बीच कोई भी सरकार का प्रतिनिधि जाट समाज से वार्ता के लिए आया। 17 जनवरी से महापड़ाव शुरू हो गया। 22 जनवरी तक सरकार को फिर से 5 दिन का समय दे दिया गया है। उसके बाद भी सरकार की वार्ता के लिए कोई पहल नहीं की गई है।

महापड़ाव में लाठी डंडे लेकर बैठे जाट समाज के लोग।

महापड़ाव में लाठी डंडे लेकर बैठे जाट समाज के लोग

23 जनवरी को उग्र हो सकता है जाट समाज का आंदोलन।

23 जनवरी को उग्र हो सकता है जाट समाज का आंदोलन

उन्होंने कहा- सरकार जाट समाज के सब्र का इम्तिहान ले रही है, लेकिन 22 जनवरी तक ही जाट समाज गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहा है। 23 जनवरी से नेशनल, हाईवे स्टेट हाईवे, रेलवे लाइन को जाम कर दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी।


संबंधित खबरें