Press "Enter" to skip to content

50 लाख आवेदन 60 हजार यूपी पुलिस भर्ती में: 83 दावेदार एक पद के लिए; रजिस्ट्रेशन किया 15 लाख महिलाओं ने, 18 फरवरी को परीक्षा / उत्तर प्रदेश

लखनऊ

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 60 हजार 244 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन 16 जनवरी की रात 12 बजे बंद हो गया। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो को लॉक करते वक्त कुल 50 लाख 15 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इनमें करीब 15 लाख महिलाएं हैं। ऐसे में एक पद के लिए 83 दावेदार हैं। भर्ती परीक्षा 18 फरवरी को प्रस्तावित है।

27 दिसंबर से 16 जनवरी तक हुए रजिस्ट्रेशन
कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू हुई थी, जो 16 जनवरी 2024 तक चली। भर्ती में सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 24102, EWS के लिए 6024, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16264, अनुसूचित जाति के लिए 12650 और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 1204 पद आरक्षित रखे गए हैं

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कुल रजिस्ट्रेशन

फीस पेमेंट, डॉक्यूमेंट्स अपलोड और करेक्शन के लिए 20 तक मौका
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 60 हजार पदों पर निकली भर्ती में राहत की खबर है। अगर आप 16 जनवरी 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं और किसी वजह से आगे की प्रक्रिया नहीं कर पाए तो घबराएं न। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने फीस पेमेंट करने, डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करने और फॉर्म भरने में हुई गलती को सुधारने का मौका बढ़ा दिया है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा। आखिरी डेट 20 जनवरी 2024 है।

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी
भर्ती के लिए ऑफलाइन लिखित परीक्षा 18 फरवरी 2024 को प्रस्तावित है। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि, तार्किक क्षमता के कुल 150 प्रश्न होंगे। सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है। गलत उत्तर देने पर 0.5 की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पद

दो-तीन से पाली में परीक्षा हो सकती है
भर्ती बोर्ड ने अनुमान लगाया था कि करीब 32 लाख रजिस्ट्रेशन होंगे। इस हिसाब से उत्तर प्रदेश में 18 फरवरी को प्रस्तावित लिखित परीक्षा के लिए 6500 से ज्यादा केंद्र बनाने की तैयारी की। हालांकि, अब 50 लाख से ज्यादा आवेदन हुए तो दो से तीन पालियों में परीक्षा कराई जा सकती है।

AI से होगी संदिग्धों की पहचान
कॉन्स्टेबल की इतनी बड़ी भर्ती को सफल बनाने के लिए सॉल्वर गैंग पर सख्त नजर रखेगा। इसके लिए STF और जिलों की पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है। सॉल्वर गैंग और नकल माफिया गिरोह पर भी परीक्षा से पहले सख्ती बरती जाएगी। परीक्षा के समय संदिग्धों की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा भी लिया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!