,

छात्रा से रेप किया MBBS डॉक्टर ने, पहले शादी से किया मना -पीड़िता बोली, बिना निकाह किए साथ रहो अब बोल रहा है / उत्तर प्रदेश

अमरोहा से बड़ी खबर है। यहां एक एमबीबीएस डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर छात्रा से रेप किया। इसके बाद भी कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। वहीं युवती ने डॉक्टर और अपने प्रेम प्रसंग की बात परिवार वालों को नहीं बताई थी। इसी बीच परिवार ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी, लेकिन अब एमबीबीएस डॉक्टर युवती को कहीं और शादी करने से मना कर रहा है।

साथ ही युवती को धमकी दी है कि दूसरी जगह निकाह नहीं करेगी, मेरे साथ बिना निकाह के रहना पड़ेगा। इसके बाद युवती ने परेशान होकर सारी बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद आरोपी डाॅक्टरी पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिया है


संबंधित खबरें