Press "Enter" to skip to content

20 गाड़ियों को रौंदा 1.5 KM में : जलती बाइक सड़क पर , खून , चींखे ; 3 लोगों की मौत , कांप उठे मंजर बताने वाले भी / उत्तर प्रदेश

आगरा

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हाईवे पर 2KM तक लंबा जाम लग गया। - Dainik Bhaskar

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हाईवे पर 2KM तक लंबा जाम लग गया।

आगरा में मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार कंटेनर ने 8 कार सहित 20 गाड़ियों को रौंद दिया। कैलाश मोड़ से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक लगभग डेढ़ किमी में जो भी गाड़ी सामने आई उसे रौंदता हुआ निकल गया। इस बीच एक बाइक में आग भी लग गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए।

घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामला थाना सिकंदरा के हाईवे का है। मरने वालों में तीनों बाइक सवार हैं। जिसमें से दो की शिनाख्त हो चुकी है। हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है।

फास्ट समाचार की टीम मौके पर पहुंची तो सड़क पर बाइक जलती दिखी, हर तरह खून, चिथड़े, चीखें, डर, दर्द और चर्चाएं…यह सब उस डेढ़ किलोमीटर के रास्ते में दिखाई-सुनाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम लगभग 7 बजे मथुरा की तरफ से आ रहे कंटेनर ने सामने चल रही कैब में टक्कर मार दी। कैब आगे चल रही कार में जा घुसी।

कैब और कार को टक्कर मारने पर लोगों ने शोर मचा दिया। इसके बाद कंटेनर के ड्राइवर ने ब्रेक लगाने के बजाय स्पीड बढ़ा दी। लगभग डेढ़ किलोमीटर तक वो अपने रास्ते में आने वाले हर वाहन को रौंदता हुआ आगे बढ़ता जा रहा था। सिकंदरा थाने से पहले जब रफ्तार थोड़ी कम हुई तो लोग कंटेनर पर चढ़ गए और ड्राइवर को मारा। बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन इतने में ही उसने फिर से स्पीड बढ़ा दी।

पहले 3 विजुअल देखिए, फिर आगे खबर पढ़ते हैं…

कंटेनर ने बाइक को रौंदा तो बाइक का पेट्रोल टैंक धमाके के साथ फटा और आग लग गई। सड़क पर घायल लोग तड़पते दिखे।

कंटेनर ने बाइक को रौंदा तो बाइक का पेट्रोल टैंक धमाके के साथ फटा और आग लग गई। सड़क पर घायल लोग तड़पते दिखे।

रौंदते हुए जा रहे कंटेनर पर चढ़कर लोगों ने रोकने का प्रयास किया, लेक‍िन ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी।

रौंदते हुए जा रहे कंटेनर पर चढ़कर लोगों ने रोकने का प्रयास किया, लेक‍िन ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी।

कंटेनर के रास्ते में जो भी गाड़ी आई, सभी को रौंदता चला गया। गाड़ी के पार्ट्स सड़क पर बिखरे दिख रहे।

कंटेनर के रास्ते में जो भी गाड़ी आई, सभी को रौंदता चला गया। गाड़ी के पार्ट्स सड़क पर बिखरे दिख रहे।

पुलिस बैरियर को तोड़कर भागा, दीवार में टकराकर रुका कंटेनर
कंटेनर खड़ी वैगनआर कार को घसीटता हुआ आगे बढ़ा। कार 360 डिग्री एंगल पर घूम गई। पुलिस ने कंटेनर चालक को गुरुद्वारा गुरु का ताल पर बैरियर लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वो बैरियर तोड़ता हुआ सर्विस रोड पर दौड़ने लगा।

डीवीवीएनएल ऑफिस के सामने कंटेनर ने दो कार और एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद दीवार में जा घुसा। कंटेनर के दीवार में टकराते ही स्थानीय लोग आ गए। लोगों ने कंटेनर ड्राइवर को पकड़ लिया। ड्राइवर नशे की हालत में था। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

ऑटो में बैठी सवारी ने बनाया वीडियो
एक्सीडेंट का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे एक ऑटो में बैठी सवारी ने बनाया है। इस वीडियों में एक्सीडेंट की भयावहता दिख रही है। कंटेनर जहां से गुजरा है, वहां सिर्फ घायल लोग, गिरे-टूटे वाहन, चीखें दिखाई और सुनाई दे रही है। वीडियों में 3 लाशें, 6-7 घायल लोग दिख रहे हैं। आसपास की दुकानों पर खड़े लोग घायलों को संभाल रहे हैं, उठा रहे हैं। लोग भाग रहे हैं।

कंटेनर ने कई बाइक को भी रौंद दिया। बाइक सवार 3 लोगों की मौत हुई है।

कंटेनर ने कई बाइक को भी रौंद दिया। बाइक सवार 3 लोगों की मौत हुई है।

कहीं गाड़ी जल रही तो कहीं लोग सड़क पर तड़प रहे
कारें, टू-व्हीलर टूटे पड़े हैं। हाईवे पर सामान बिखरे रहे। एक बाइक जलती रही। एक आदमी सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। एक व्यक्ति के सिर के चीथड़े हाईवे पर पड़े हुए थे। दूसरे व्यक्ति के चेहरे पर सिर्फ खून।

पूरे हाईवे पर खून की छींटे दिख रही थीं। तीसरे का चेहरा ही नहीं दिख रहा है। सामान बिखरा हुआ है। किसी का बैग, किसी का बोरा, बाइक, ऑटो सब गिरे हैं। ऑटो चालक और सवारी सिकंदरा थाने के सामने रुकते हैं, पुलिस वाले को कहते हैं कि एंबुलेंस बुलाओ। पीछे कम से कम 40-50 लोगों को कंटेनर मारकर आया है। ऑटो सिकंदरा तिराहे से बोदला की तरफ मुड़ जाता है।

कंटेनर ने बाइक को रौंदा तो तेज आवाज के साथ पेट्रोल टैंक में धमाका हुआ और बाइक जल गई।

कंटेनर ने बाइक को रौंदा तो तेज आवाज के साथ पेट्रोल टैंक में धमाका हुआ और बाइक जल गई।

दर्दनाक मंजर देख सब डरे-सहमे थे

रिपोर्टर ने एक्सीडेंट के गवाह कई लोगों से बात करने की कोशिश की, लेकिन सभी दर्दनाक मंजर देखकर डरे-सहमे थे। सिर्फ एक बात थी, जो हर जगह थी कि खुशकिस्मत हैं वो लोग जो इस हादसे में सकुशल हैं। कालिंदी विहार के रहने वाले गिरेंद्र अपने दोस्त के साथ मथुरा से लौट रहे थे। गिरेंद्र वहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।

गिरेंद्र ने बताया कि बाईंपुर कट के पास उनके मोबाइल पर फोन आया, वो साइड में कार रोककर बात कर रहे थे। इतने में पीछे एक कंटेनर ने आकर कार को टक्कर मार दी। ड्राइवर सीट के पीछे वाला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया है। यह देख वो दंग रह गए। समझ नहीं आया कि यह क्या हो गया। आसपास के लोगों ने कार से एक को बाहर निकाला। वे रात तक थाने में ही बैठे रहे। हिम्मत नहीं हो रही थी कि घरवालों को कुछ बता पाएं।

थोड़ी ही देर में हर तरह लोग चीखने लगे, खून ही खून फैल गया
प्रत्यक्षदर्शी शहजाद अली ने बताया, मैं अपने दोस्त के साथ अंडे खाने आया था। हम ठेले पर खड़े थे। इतने में बहुत तेज आवाज आई। देखा तो एक कंटेनर ने कार को टक्कर मारी थी और कंटेनर का टायर फटा था। टायर फटने के बाद भी कंटेनर रुका नहीं, वो वाहनों को रौंदता हुआ भाग गया। जब तक कुछ समझ पाते, तब तक देखा तो हर तरफ सिर्फ खून ही खून था। लोग चीख रहे थे। मदद की गुहार लगा रहे थे। हम भी मदद के लिए भागे। तीन लोग तो ऑन स्पॉट ही खत्म हो गए थे। जो घायल थे, उनको एंबुलेंस से पुलिस ने हॉस्पिटल भेजा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!