Press "Enter" to skip to content

मकान का ताला तोड़कर सोना-चांदी सहित 1 लाख की चोरी | Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गाम खरई घुटारी में चोरों ने एक घर के ताले चटका दिए। चोर यहां से सोना-चांदी सहित नकदी चुराकर लेे गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।  
मिली जानकारी के अनुसार जगभानसिंह पुत्र राजाराम गुर्जर निवासी खरई घुटारी ने बताया कि 23 अगस्त को जब वह सोकर उठे तो उन्हें घर का सामना बिखरा हुआ मिला। जिस पर उन्होंने देखा तो कमरेे का ताला टूटा हुआ था। जांच-पड़ताल की तो घर से सोने-चांदी के जेेवरात व 20 हजार नकदी सहित 1 लाख की चोरी हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच पड़ताल कर मामले में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!