Press "Enter" to skip to content

मां-बेटे को कुचला रास्ते में , रील बनाई एक्सीडेंट से पहले : कार 130 की स्पीड पर दौड़ाई ,तोड़ी नाकाबंदी , 4 लोगों की मौत हादसे में / राजस्थान

जैसलमेर

आरोपियों ने एक्सीडेंट से पहले इंस्टाग्राम पर एक रील भी पोस्ट की थी। जिसमें वो शराब पीते हुए दिख रहे हैं। - Dainik Bhaskar

आरोपियों ने एक्सीडेंट से पहले इंस्टाग्राम पर एक रील भी पोस्ट की थी। जिसमें वो शराब पीते हुए दिख रहे हैं fastsamachar.com

एक तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों की जान ले ली। हादसे में मां-बेटे सहित कार में सवार 2 युवकों की भी मौत हो गई। इस एक्सीडेंट में 4 लोग गंभीर रुप से घायल भी हो गए। एक्सीडेंट से कुछ समय पहले ही आरोपियों ने कार में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी चारों युवक नशे में थे। घटना जैसलमेर के देवीकोट कस्बे में शुक्रवार रात हुई।

हादसे के बाद की घटनास्थल की तस्वीर। मौके पर नेपाली मां-बेटे के शव और बिखरी अनार की गाड़ी।

हादसे के बाद की घटनास्थल की तस्वीर। मौके पर नेपाली मां-बेटे के शव और बिखरी अनार की गाड़ी।

एसपी विकास सांगवान ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी जैसलमेर से बाड़मेर की तरफ जा रही थी। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने देवीकोट तिराहे से पहले कार को रुकवाने का प्रयास किया और नाकाबंदी भी करवाई।

स्विफ्ट गाड़ी में सवार युवकों ने कार नहीं रोकी और नाकाबंदी तोड़ते हुए बाड़मेर की तरफ रवाना हो गए। इस दौरान गाड़ी 130 कि स्पीड के करीब थी। इसी दौरान कार सवार देवीकोट कस्बे की तरफ मुड़ गए। यहां उन्होंने एक मां-बेटे को कुचल दिया।

हादसे में रोशन और भवानी सिंह की मौत हो गई। कार इतनी स्पीड में थी कि पीछे का पूरा हिस्सा बिखर गया।

हादसे में रोशन और भवानी सिंह की मौत हो गई। कार इतनी स्पीड में थी कि पीछे का पूरा हिस्सा बिखर गया।

एसपी ने बताया कि देवीकोट में मुख्य रोड पर ही मेनकला (34) पत्नी भीमबहादुर अपने बेटे मनीष (11) पुत्र भीम बहादुर के साथ अनार खरीद रही थी। इसी दौरान कार सवार युवकों ने अनार से भरी पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में मेनकला और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई।

स्विफ्ट गाड़ी की स्पीड इतनी थी कि टक्कर के बाद भी करीब 20 फीट आगे स्लिप होकर रुकी। हादसे में कार सवार युवक रोशन (21) खां पुत्र मनोहर खां निवासी आकल और भवानी सिंह घायल हो गए थे। जिन्हें जैसलमेर के जवाहर हॉस्पिटल लाया गया, यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं, राजू सिंह सिसोदिया (31) पुत्र रिड़मलसिंह निवासी आशायच व लीलु सिंह (26) पुत्र दीनसिंह चौहान निवासी आकल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल और जवाहर हॉस्पिटल भी पहुंचे एसपी विकास सांगवान।

हादसे के बाद घटनास्थल और जवाहर हॉस्पिटल भी पहुंचे एसपी विकास सांगवान।

मृतक दोनों युवक गाड़ी की पीछे की सीट पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले रोशन सिंह ने रील बनाई थी, जिसे इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कार में आगे बैठा एक युवक शराब पी रहा है। पुलिस भी बता रही है कि ये शराब के नशे में भी थे।

पुलिस ने बताया कि मेनकला का परिवार नेपाल का रहने वाला है। वह तीन साल पहले अपने पति भीम बहादुर के साथ देवीकोट कस्बे में रहने आ गई थी। घटना के बाद दोनों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। वहीं हादसे में अनार से भरी पिकअप गाड़ी में बैठे 2 नाबालिग बच्चे भी घायल हो गए। हालांकि यह दोनों बच्चे अब खतरे से बाहर है और इनका इलाज जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!