उत्तर प्रदेश

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दिल्ली में हुई मुलाकात में यूपी मंत्रिमंडल में जगह और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। पिछले हफ्ते राजभर ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।
मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ओपी राजभर ने लिखा- आज नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से नव वर्ष पर आत्मीय मुलाकात हुई। उत्तर प्रदेश और बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
इसके अलावा भर/राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने की मांग रखी। बंजारा जाति के सामाजिक समस्याओं और गोंड, खरवार जाति के जाति प्रमाण पत्र जारी कराने पर बातचीत हुई। इसके अलावा वंचित शोषित वर्गों के हितों से जुड़े कई मुद्दों पर मंथन हुआ।











Be First to Comment