Press "Enter" to skip to content

क्लब के बाहर फायरिंग ग्वालियर में: चप्पल से पीटा युवती ने गार्ड को; नंगे पैर लगाई दौड़ बॉयफ्रेंड को पिटता देख / ग्वालियर

ग्वालियर में सोमवार को 1 जनवरी की रात एक क्लब के बाहर फायरिंग हो गई। क्लब में एंट्री नहीं मिलने से नाराज एक युवती ने गार्ड को गालियां दी और चप्पल से पीटा। युवती के बॉयफ्रेंड ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। लोगों ने बॉयफ्रेंड को पीट दिया, यह देख युवती वहां से नंगे पांव भाग गई। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है।

घटना सिटी सेंटर डिस्को क्लब के बाहर सोमवार रात करीब 11 बजे की है। युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ क्लब गई थी। उनके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। चारों को क्लब में एंट्री नहीं दी गई तो युवती नाराज हो गई। उसने क्लब के गार्ड को गालियां दी और चप्पल से पिटाई कर दी। यह देख लोगों ने उनको घेर लिया, तभी युवती ने अपने बॉयफ्रेंड से फायरिंग करने को कहा।

फायरिंग के बाद भीड़ ने दो लड़कों को पकड़ लिया। युवती ने चप्पल छोड़कर दौड़ लगा दी। तीसरे युवक ने भी भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

फायरिंग के बाद पब्लिक ने घेरा तो युवती नंगे पांव भागी, उसके साथी पकड़े गए।

फायरिंग के बाद पब्लिक ने घेरा तो युवती नंगे पांव भागी, उसके साथी पकड़े गए।

पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी
क्लब संचालन ने पुलिस को सूचना दी। सीएसपी हिना खान ने बताया, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध हथियार मिले हैं। आरोपियों की पहचान अमरदीप, देवेश और राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों पर आर्म्स एक्ट, मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from GwaliorMore posts in Gwalior »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!