Press "Enter" to skip to content

एबीवीपी ने तकनीकी शिक्षा मंत्री को पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के संबंध मे ज्ञापन सौंपा | Shivpuri News

शिवपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी के प्रतिनिधिमंडल ने तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति तथा प्रभारी प्राचार्य आर एस पंत द्वारा की जा रही अनियमितताओं,भ्रष्टाचार तथा कर्मचारियों से शोषण के खिलाफ निष्पक्ष जांच व कार्यवाही के संबंध में मांग पत्र सौंपा।
नगर मंत्री आदित्य पाठक ने बताया कि शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में पिछले 11 वर्षों से आर एस पंत प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं। प्रभारी प्राचार्य आर एस पंत  द्वारा बीते 11 वर्षों में महाविद्यालय में  जो भी क्रय विक्रय किया गया  उसमें  किसी भी प्रकार की समिति  नहीं बनाई गई, जितना भी नई वस्तुओं का क्रय विक्रय महाविद्यालय में किया गया वह सब मनमाने तरीके से किया गया जिसकी जांच की जानी चाहिए| प्रभारी प्राचार्य के द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भर्ती में घोटाला किया गया है, वर्तमान में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 4 कर्मचारी कार्यरत हैं परंतु प्रभारी प्राचार्य द्वारा 14 कर्मचारियों का वेतन निकाला जाता है और जो कर्मचारी कार्य कर रहे हैं उन्हें नियम विरुद्ध नगद भुगतान किया जाता है| प्रभारी प्राचार्य  आर एस पंत नियम विरुद्ध तरीके से शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की एक भाग पर कब्जा करें उसी में निवास करते हैं तथा इनके द्वारा अपने चहेते कर्मचारियों को भी वहीं रहने की व्यवस्था की गई है | महाविद्यालय में रहते हुए इनके द्वारा  अनैतिक कार्य किए जाते हैं  जिनकी जांच सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से  होनी चाहिए, पूर्व में ही इनके द्वारा महाविद्यालय में कार्यरत माली देवकिशन द्वारा जब वेतन मांगा गया तो उसके मारपीट  की गई थी। 
पाठक ने आगे बताया कि प्रभारी प्राचार्य आर एस पंत कुछ समय पहले लॉकडाउन में जब एक शहर से दूसरे शहर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित था तब ग्वालियर से शिवपुरी आकर संस्था में ही को क्वॉरेंटाइन हुए थे जिससे इनके द्वारा संस्था में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों के स्वास्थ को खतरे मे डाला गया था| शिवपुरी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में पदस्थ होने से पूर्व आर एस पंत महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ग्वालियर में प्राचार्य के रूप में पदस्थ थे जहाँ इनके द्वारा कई घोटाले किए गए जिनकी जांच चल रही है परंतु राजनैतिक संरक्षण के कारण जांच आगे नहीं बढ़ी है। विद्यार्थी परिषद ने तकनीकी शिक्षा मंत्री से मांग पत्र के माध्यम से प्रभारी प्राचार्य आर एस पंत द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच तथा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति की मांग की जिस पर तकनीकी शिक्षा मंत्री द्वारा मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया| विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल में जिला संयोजक वेदांश सविता,नगर मंत्री आदित्य पाठक, मयंक राठौर,अनुरंजन चतुर्वेदी,साहिल माथुर,प्रदुमन गोस्वामी, मंशिका गोयल व भानु समाधिया मौजूद रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!