Press "Enter" to skip to content

गांव में रहने वाला युवक दे रहा जान से मारने की धमकी, मंत्री यशोधरा राजे को सौंपा आवेदन | Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! गांव का रहने वाला एक युवक हमें जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हमारा गांव में रहना मुश्किल हो गया है। यह कहना था ग्राम तिघरा में रहने वाले कोटू जाटव का जिसमें एक आवेदन मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।  
ग्राम तिघरा थाना छर्च के रहने वाले कोटू जाटव ने बताया कि 22 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे जब उसकी पत्नी खेत पर जा रही थी तो वहां पर गांव के मंदिर के पास मुनीम पुत्र फुल्ला जाटव निवासी नौगांव तिघरा ने रास्ते में रोक लिया और छेड़छाड़ कर दी। जब विरोध किया तो मारपीट कर दी और कहा कि पुलिस में गई तो जान से मार दूंगा। मामले को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज करवाने के बाद मुनिम राजीनामा के लिए दबाव बना रहा है। मामले को लेकर कई बार पुलिस से कार्रवाई की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब आरोपित आए दिन परेशान कर रहा है जिससे हमारा गांव में रहना मुश्किल हो गया है। मामले को लेकर कोटू ने मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!