Press "Enter" to skip to content

ग्राम सुजवाहा सर्प दंश से 13 वर्षीय बालक की मौत | Pichore News

पिछोर। पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम सुजवाहा के धमकन में सर्प के काटने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार छोटू लोधी(13)पुत्र फूलसिंह लोधी को बुधवार को सर्प ने काट लिया। जिसे परिजन पिछोर स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों के मुताबिक छोटू बुधवार को दोपहर करीब एक बजे अपने खेत पर खाने के लिए मूंग तोड़ रहा था उसी समय अचानक एक काले सर्प ने उसे डस लिया जिसकी जानकारी लगते ही परिजन उसे उपचार के लिए पिछोर स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया तथा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!