शिवपुरी। कायाकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल सहित जिले के अन्य अस्पतालों को कायाकल्प अभियान के तहत पुरस्कार राशि प्रदान की गई हैं। सीएमएचओ डॉ एएल शर्मा ने बताया कि कायाकल्प अभियान के तहत िजला अस्तपाल को 2 लाख 50 हजार रुपए जबकि स्वास्थ्य केंद्र कोलारस, पिछोर, करैरा, सतनवाडा के अस्पतालों को 1-1 लाख की रूपए की पुरस्कार राशि मिली हैं जबकि उप स्वास्थ्य केंद्र खोड, मनपुरा व सिरसौद को 50-50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि मिली है। कायाकल्प अभियान के तहत टीम के द्वारा इन अस्पतालों का निरीक्षण किया गया था और यहां की व्यवस्थाओं को लेकर यह राशि इन अस्पतालों को मिली है। कायाकल्प के तहत आज यह सूची जारी की गई थी जिसमें शिवपुरी के अस्पताल भी शामिल हैं।






Be First to Comment