Press "Enter" to skip to content

परिजन घर के बाहर, चोर घर के अंदर, सोना-चांदी सहित समेट ले गए नकदी | Badarwas News

शिवपुरी। जिले के बदरवास क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बना दिया। चोर यहां से सोना-चांदी सहित नकदी चुराकर ले गए। वहीं मकान मालिक अपने गांव गए हुए थे और घर सूना था। इसी का फायदा चोरों ने उठाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर ेचोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
महेश पुत्र सुखलाल धाकड़ निवासी मदनपुर हाल निवासी गोलनदास के पास बदरवास ने बताया कि बीते रोज वह परिजनों के साथ अपने गांव चले गए थे और घर को ताला लगा दिया था। जब 2 सितंबर को वह लौटकर आए तो देखा कि कमरे का सामान बिखरा हुआ पड़ा है। जांच-पड़ताल की तो पता चला कि उनके घर से चांदी की करधोनी, चांदी की बिछिया, चांदी के पट्टे, एक सोने की अंगूठी, सोने के सोला गुरिया एवं चार स्टील के डब्बे सहित 70 हजार रुपए की नकदी सहित कुल 81 हजार 700 रुपए की चोरी हो गई थी। घटना की सूचना महेश ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि महेश के यहां दूसरी मंजिल पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!