Press "Enter" to skip to content

शराबी पति को पत्नी ने जलाया ,पत्नी ने कहा गाली गलौच करता था पति | Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी जल गर्म पानी डालकर जलाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हे। 
अशोक पुत्र लालाराम सेन निवासी बदरवास ने बताया कि 1 सितंबर को शाम के समय वह अपने घर पर गया तो पत्नी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौंज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट की और खोलता हुआ पानी उसके ऊपर डाल दिया जिससे उसका सीना, चेहरा, पीठ, पैर व हाथ जल गए। घटना के बाद युवक थाने गया और मामले में अपनी पत्नी गायत्री के खिलाफ केस दर्ज करवाया। वहीं इस मामले में गायत्री का कहना है कि उसका पति शराब पीने का आदी है। रोज की तरह वह 1 सितंबर को शराब पीकर आया और गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट की जिससे परेशान होकर उसने गर्म पानी डाल दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!