Press "Enter" to skip to content

दहेेज में मांगते थे फ्रिज, वासिंग मशीन, साइकिल व एक लाख, पत्नी ने दर्ज कराया केस | Shivpuri News

शिवपुरी। कोेतवाली थाना क्षेत्र के पास बड़ोदी पर रहने वाली एक महिला ने ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार भारती धाकड़ ने बताया कि उसकी शादी ग्राम पिपरोदा थाना तेेंदुआ में रहने वाले रंजीत वर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने उसे परेशाान करना शुरू कर दिया। महिला के अनुसार ससुरालीजन उससे बाइक, फ्रिज, वाशिंग मशीन एवं 1 लाख रुपए की मांग करने लगे। जिस पर महिला ने कहा कि उसके पिता ने अपनी सामर्थ के अनुसार सबकुछ दिया है लेकिन ससुरालीजन नहीं माने और उसकी मारपीट करना शुरू कर दी। जिससे परेशान होेकर महिला अपने पिता के यहां शिवपुरी आ गई जहां उसने घटनाक्रम के बारे में बताया। जिस पर भारती के पिता ने भी ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। जिस पर भारती कोतवाली थाने आई और मामले में रंजीत पुत्र मुन्ना वर्मा, देवेंद्र, गीता वर्मा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!