Press "Enter" to skip to content

सायबर सैल ने 20 मोबाइल ट्रेस कर किए जब्त, मालिकों को लौटाए | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। इस संबंध में कई आवेदन एसपी राजेशसिंह के पास आए। इन आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने साइबर सैल शाखा को कार्रवाई करने के लिए कहा। जिस पर सायबर सैल शाखा प्रभारी सउनि प्रवीण त्रिवेदी के निर्देशन में सायबर टीम द्वारा उक्त गुम मोबाईलों को ट्रेस पर डाला गया।
5 सितंबर को राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम द्वारा 20 मोबाईलों ट्रेस किये गये हैं जिनमें आवेदक 1. गिर्राज सिंह, 2. अरविंद परिहार, 3. अर्पित जैन, 4. बालकिशन जोशी, 5. साहब सिंह, 6. ललित गर्ग, 7. गोविंद अग्रवाल, 8. अरविंद सिंह, 9. एमएस राठौर, 10. सतेन्द्र सिंह, 11. सुनील जोशी, 12. सोनू प्रजापति, 13. कृष्णकुमार यादव, 14. अविधा शर्मा, 15. कल्याण धाकड़, 16. सुरेन्द्र रजक, 17. कुलदीप प्रजापति, 18. मुकेश कुशवाह, 19. चिराग दुबे, 20.रामकुमार तिवारी को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी और अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा आवेदकों को सुपुर्द किया गया। जिन आवेदकों के मोबाईल ट्रेस हुए उन्होने पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!