Press "Enter" to skip to content

पेंशनरों की उपेक्षा से पनप रहा असंतोष, पेंशनर बोले समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है सरकार | Narwar News

नरवर। पेंशनर एसोसिएशन नरवर द्वारा सरकार की लगातार उपेक्षा से पेंशनरों में फैल रहे असंतोष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह कुशवाह ने ज्ञापन में मांग की कि जिला पेंशनर एसोसिएशन की मांगों को लेकर राज्य सरकार गंभीर नहीं है उनकी लगातार उपेक्षा हो रही है। पेंशनर एसोसिएशन ने जुलाई 2019 से केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिए जाने, 7वें वेतनमान के अनुसार 27 माह का एरियर भुगतान दिए जाने, नई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, नियमित कर्मचारियों की तरह 50 हजार रुपए एक्सग्रेसिया प्रदान करने, पेंशनरों को 70 वर्ष पूर्ण होने पर 20 फीसदी वृद्धि करने, केंद्रीय पेंशनरों की तरह 1 हजार रुपए का चिकित्सा भुगतान देने, 6वें वेतनमान के एरियर का भुगतान करने के साथ वन रेंक, वन पेंशन का नियम लागू करने की मांग की गई। इस मौके पर पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!